एड्स क्या है इसके लक्षण, कारण और रोकथाम के उपाय लिखिए।/AIDS KYA HAI ISKI JANKARI LIKHIYE
AIDS KYA HAI/AIDS KE KARAN
प्रश्न :- एड्स क्या है इसके लक्षण, कारण और रोकथाम के उपाय लिखिए।
उत्तर - एड्स (AIDS):- इसका पूरा नाम एक्वायर्ड इम्यून डेफीसिएन्सी सिंड्रोम(Acquired immune deficiency syndrome) है। इसका पता सर्वप्रथम अमेरिका में सन 1981 में लगा।यह रक्त संचरण, जननिक संसर्ग एवं माता से शिशु में फैलने वाला लैंगिक संसर्गजन्य रोग है जिसमें रोगी की रोग प्रतिरोधात्मक क्षमता नष्ट हो जाती है।
(1) . एड्स रोग के लक्षण:- एड्स रोग के लक्षण निम्नलिखित हैं-
(1) एड्स रोग से संक्रमित व्यक्ति की प्रतिरोधात्मक क्षमता नष्ट हो जाती है जिसके कारण कई प्रकार के रोग होते हैं।
(2) संक्रमण के कुछ साप्ताहिक बाद कुछ समय के लिए सिरदर्द और घबराहट हो सकती है।
(3) संक्रमित व्यक्ति का वजन लगातार घटता है और उसे चिर स्थाई ,अतिसार ,भूख की कमी ,थकावट ,कमजोरी आदि लक्षण दिखाई देने लगते हैं।
(4) प्रतिरक्षा तंत्र इतना कमजोर हो जाता है कि मुख्य योनि ग्रहणी में यीस्ट का संक्रमण हो जाता है।
2.) एड्स रोग के कारण:- ये HIV विषाणु के कारण होता है इसके अतिरिक्त इसके और निम्न कारण हो सकते हैं -
(1) यह लैंगिक संसर्गजन्य रोग है जो रक्त संचरण जनित संसर्ग एवं माता से शिशु में फैलता है।
(2) एड्स रोग संदूषित सीरींज का प्रयोग करने से भी फैलता है।
(3) संक्रमित व्यक्ति के रक्त दान से यह एड्स रोग फैलता है।
(4) संक्रमित व्यक्ति के अंग प्रत्यारोपण से एड्स रोग फैलता है।
(5) कृत्रिम वीर्य सेचन तकनीक का उपयोग करके भी यह रोग फैल जाता है।
(3.)एड्स रोग की रोकथाम:- एड्स रोग की रोकथाम के निम्नलिखित उपायों को अपनाना चाहिए हैं-
(1) प्रत्येक व्यक्ति को केवल एक ही व्यक्ति से लैंगिक संपर्क स्थापित करना चाहिए।
(2) ब्लेड , सुई, इंजेक्शन का उपयोग केवल एक बार करना चाहिए।
(3) रक्तदाता के रुधिर की जाँच करनी चाहिए। (या रक्तदान करने वाले व्यक्ति की रक्त( रुधिर) की जाँच करनी चाहिए।
(4) सुरक्षित यौन संबंध स्थापित हो।
(5) समलैंगिकता से बचें।
(6) रोग की आशंका होने पर तुरंत चिकित्सकों से सलाह ली जाए।