Class 10th तत्वों का आवर्ती वर्गीकरण/tatvo ka aavarti vargikaran
न्यूलैण्ड का अष्टक नियम क्या है?
उत्तर:- न्यूलैण्ड का अष्टक नियम निम्नलिखित है-
न्यूलैण्ड का अष्टक नियम :- " यदि तत्वों को उनके बढ़ते परमाणु द्रव्यमान के क्रम में व्यवस्थित किया जाए तो हर आठवाँ तत्व समान गुण रखता है।"
न्यूलैंड का अष्टक सिद्धांत की क्या सीमाएँ हैं?
उत्तर :- न्यूलैंड का अष्टक सिद्धांत की सीमाएं निम्नलिखित हैं-
(1) यह सिद्धांत भारी तत्वों पर लागू नहीं था।
(2) अक्रियाशील उत्कृष्ट गैसों को सम्मिलित करने पर अष्टक सिद्धांत मेल नहीं खाता।
(3) कुछ असामान्य तत्वों को एक साथ रख दिया गया है।
(4) यह सिद्धांत केवल कैल्सियम तक लागू होता है।
मैण्डलीफ का आवर्त नियम क्या है। लिखिए
उत्तर :- मेंडलीफ का आवर्त नियम निम्नलिखित है-
मैण्डलीफ का आवर्त नियम :- " तत्वों के भौतिक एवं रासायनिक गुण उनके परमाणु द्रव्यमान के आवर्ती फलन होते हैं।"
मेंडलीफ की आवर्त सारणी से क्या समझते हो?
उत्तर - मैण्डलीफ की आवर्त सारणी :- मैण्डलीफ ने तत्वों को एक सारणी में उनके गुणों एवं परमाणु द्रव्यमान के बढ़ते क्रम में व्यवस्थित किया जिसमें 7 से क्षैतिज पंक्तियां हैं जिन्हें आवर्त कहते हैं तथा 9 ऊर्ध्व स्तंभ हैं जिन्हें समूह (वर्ग) कहते हैं(यद्यपि प्रारंभ में 8 वर्ग थे, लेकिन बाद में अक्रिय गैसों का शून्य समूह और जोड़ दिया गया) यह सारणी मैण्डलीफ की आवर्त सारणी कहलाती है।
न्यूलैंड का अष्टक सिद्धांत की क्या सीमाएँ हैं?
उत्तर :- न्यूलैंड का अष्टक सिद्धांत की सीमाएं निम्नलिखित हैं-
(1) यह सिद्धांत भारी तत्वों पर लागू नहीं था।
(2) अक्रियाशील उत्कृष्ट गैसों को सम्मिलित करने पर अष्टक सिद्धांत मेल नहीं खाता।
(3) कुछ असामान्य तत्वों को एक साथ रख दिया गया है।
(4) यह सिद्धांत केवल कैल्सियम तक लागू होता है।
मैण्डलीफ ने अपनी आवर्त सारणी तैयार करने के लिए कौन सा मापदंड अपनाया?
उत्तर :- मेंडलीफ ने अपनी आवर्त सारणी तैयार करने के लिए तत्वों के परमाणु द्रव्यमान एवं उनके भौतिक तथा रासायनिक गुणों की आवर्तता का मापदंड अपनाया।
आपके अनुसार उत्कृष्ट गैसों को अलग समूह में क्यों रखा गया?
उत्तर :- चूँकि उत्कृष्ट गैसें अक्रियाशील है तथा प्रकृति में यह केवल वायुमंडल में बहुत कम मात्रा में पाई जाती हैं। इनका पता आवर्त सारणी के बनने के बाद चला तथा यह अन्य तत्वों से सर्वदा भिन्न थी इसलिए आवर्त सारणी को छेड़े बिना इन्हें अलग समूह में रखा गया है।
संयोजकता को परिभाषित कीजिए
उत्तर - संयोजकता की परिभाषा :- " किसी तत्व की संयोजकता उसके द्वारा किसी रासायनिक यौगिक अथवा अणुओं की रचना के दौरान उसकी संयोजन क्षमता होती है।"
डोबेराइनर के वर्गीकरण की सीमाएं लिखिए?
उत्तर :- डोबेराइनर के वर्गीकरण की सीमाएं निम्नलिखित हैं-
(1) डोबेराइनर केवल तीन ही त्रिक बना सके हैं।
(2) अन्य तत्वों का वर्गीकरण त्रिकों में नहीं हुआ है।
(3) उस समय ज्ञात सभी तत्वों का वर्गीकरण डोबेराइनर के त्रिक के आधार पर नहीं हो सका ।
(4) इसमें तत्वों को परमाणु द्रव्यमान के आरोही क्रम में ऊपर से नीचे की ओर व्यवस्थित कियें गयें।
प्रथम एवं द्वितीय समूह के तत्व किस नाम से जाने जाते हैं?
उत्तर :- प्रथम समूह के तत्व क्षार धातुएँ तथा द्वितीय समूह के तत्व क्षारीय मृदा धातुओं के नाम से जाने जाते हैं।
आधुनिक आवर्त नियम क्या है इसको किसने प्रतिपादित किया?
अथवा
मोजले का आधुनिक आवर्त नियम क्या है? लिखिए
उत्तर- आधुनिक आवर्त नियम :- मोजले ने एक नियम का प्रतिपादन किया जिसके अनुसार, " तत्वों के भौतिक एवं रासायनिक गुण उनके परमाणु क्रमांक के आवर्ती फलन होते हैं।" यह नियम आधुनिक आवर्त नियम कहलाता है।
डोबेराइनर का त्रिक नियम क्या है?
अथवा
डोबेराइनर का त्रिक नियम लिखिए।
उत्तर :- डोबेराइनर का त्रिक का नियम निम्नलिखित है-
डोबेराइनर का त्रिक नियम :- डोबेराइनर ने समान गुण रखने वाले तत्वों को उनके बढ़ते परमाणु द्रव्यमान के क्रम में तीन-तीन के समूह बनाएं जिन्हें डोबेराइनर के त्रिक कहते हैं, उसने एक नियम दिया जिसके अनुसार " यदि सामान गुणों वाले तत्वों को उनके बढ़ते परमाणु द्रव्यमान के क्रम में तीन-तीन के समूह में व्यवस्थित किया जाए तो बीच वाले तत्व का परमाणु द्रव्यमान शेष दो तत्वों के परमाणु द्रव्यमान का लगभग औसत होता है।"