साबुन और अपमार्जक में अंतर/ Difference between soap and detergent
दोस्तों आज की इस पोस्ट में हम साबुन और अपमार्जक में अंतर देखेंगे तथा इसके कुछ महत्वपूर्ण अंतर हैं जो परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण होते हैं, और देखेंगे साबुन और अपमार्जक में क्या अंतर होता है, और साथ में साबुन किसे कहते हैं? और अपमार्जक किसे कहते हैं? इसके बारे में भी जानेंगे। और इस पोस्ट में आपको साबुन और अपमार्जक में अंतर और इनकी परिभाषा बहुत ही सरल भाषा में बताई जाएगी।
साबुन किसे कहते हैं?
उत्तर:– उच्च अनुसार वाले संतृप्त और असंतृप्त लंबी श्रंखला वाले कार्बोक्सिलिक अम्ल के सोडियम या पोटेशियम लवणों का मिश्रण साबुन कहलाता है।
साबुन निम्न प्रकार के होते हैं -
1. कठोर साबुन
2. मृदु साबुन
3. पारदर्शी साबुन
अपमार्जक किसे कहते हैं?
लंबी श्रंखला वाले हाइड्रोकार्बन तथा सल्फ्यूरिक अम्ल या सल्फेनिक अम्लों के व्युत्पन्न अपमार्जक कहलाते हैं।
अच्छे साबुन के गुण:–
1. साबुन चिकना तथा मुलायम होना चाहिए।
2. इसमें कीटाणु नाशक पदार्थ मिले होने चाहिए।
3. इस में जल की मात्रा 10% से अधिक होनी चाहिए।
साबुन और अपमार्जक में अंतर/sabun or apmarjak mein antar
| साबुन | अपमार्जक |
1 | यह नहाने के काम में आता है। | अपमार्जक कपड़े धुलने के काम में आते हैं। |
2 | इस प्रकार के साबुन अच्छी तरह के तेल एवं वसा से हैं। | अपमार्जक सस्ते तेल एवं वसा से बनाए जाते हैं। |
3 | साबुन में हानिकारक क्षार नहीं मिलाए जाते । | अपमार्जक में हानिकारक क्षार मिलाए जाते हैं। |
4 | यह जल में घुलने में समय लेता है। | अपमार्जक जल में तीव्रता से घुलते हैं। |
5 | साबुन लंबी श्रंखला वाले कार्बोलिक अम्ल के सोडियम लवण होते हैं। | अपमार्जक लंबी श्रंखला वाले अम्ल हाइड्रोजन सल्फेट का सोडियम लवण होता है। |
6 | साबुन धुलाई के काम के लिए उपयुक्त नहीं होता है, जब जल कठोर होता है। | अपमार्जक को उस समय भी धुलाई के लिए प्रयोग किया जाता है, जब जल कठोर होता है। |
7 | साबुन जैव निम्नीकरणीय होते हैं। | कुछ अपमार्जक घटित नहीं होते। |
8 | साबुन में मंद निर्मलन क्रिया होती है। | अपमार्जक में प्रबल निर्मलन क्रिया होती है। |
9 | यह त्वचा के लिए हानिप्रद है। | यह त्वचा के लिए हानिकारक नहीं है। |
10 | यह उनी कपड़ों के साथ अधिक व्यवहारिक नहीं होते। | यह ऊनी वस्त्रों के साथ अधिक व्यवहारिक होते हैं। |
प्रश्न :- साबुन और अपमार्जक में अंतर लिखिए।
उत्तर:- साबुन और अपमार्जक में अंतर निम्नलिखित हैं-
| साबुन | अपमार्जक |
1 | साबुन कठोर जल के साथ अच्छा झाग नहीं देते हैं। | अपमार्जक कठोर जल के साथ अच्छा झाग देते हैं। |
2 | साबुन कठोर जल में कपड़े साफ नहीं करते हैं | अपमार्जक मृदु जल और कठोर जल दोनों में कपड़ों को साफ करते हैं। |
3 | साबुन का जलीय विलयन क्षारीय होता है। | अपमार्जक का जलीय विलयन अम्लीय होता है। |
4 | साबुन तेल युक्त होते हैं। | अपमार्जक तेल रहित होते हैं। |
5 | इनमें सफाई का गुण अपमार्जक की तुलना में कम होता है | इनमें सफाई का गुण साबुन की तुलना में अधिक होता है। |