DNA के कार्य/महत्व लिखिए?/Functions of DNA
नमस्कार दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम देखेंगे डीएनए के कार्य और DNA और RNA में क्या अंतर होता है, यह बहुत ही महत्वपूर्ण प्रश्न है जो की परीक्षा में बार-बार आते हैं इसलिए इस पोस्ट को आप पूरा जरूर पढ़ें।
DNA के कार्य/महत्व लिखिए?
अथवा
DNA का महत्व लिखिए?
उत्तर:– डीएनए के कार्य निम्नलिखित हैं–
DNA के कार्य (Functions of DNA):–
(1). पादप विषाणुओं को छोड़कर सभी जीवधारियों में DNA आनुवंशिक पदार्थ (Hereditary material) के रूप में कार्य करता है तथा आनुवंशिक सूचनाओं को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुँचाने का कार्य करता है।
(2). DNA, mRNA के निर्माण के लिए टेम्पलेट की भाँति कार्य करता है।
(3). DNA जीवधारियों में प्रोटीन के निर्माण के लिए उत्तरदायी होता है।
(4). DNA हिस्टोन प्रोटीन के साथ मिलकर गुणसूत्रों का निर्माण करता है।
(5). DNA जीवधारियों की विभिन्न विकासात्मक प्रक्रियाओं तथा सभी जैविक क्रियाओं पर नियंत्रण रखता है।
DNA और RNA में अंतर लिखिए
उत्तर:–
DNA और RNA में अंतर/Difference between DNA and RNA
डी.एन.ए (DNA) | आर.एन.ए (RNA) |
1. इसका अणुभार अत्यधिक होता है। | इसका अणुभार अपेक्षाकृत कम होता है। |
2. डीएनए में डीऑक्सिराइबोस शर्करा पाई जाती है। | आर एन ए में राइबोज शर्करा पाई जाती है। |
3. इसमें थायमीन प्रकार का पिरिमिडीन पाया जाता है। | इसमें यूरेसिल प्रकार का पिरिमिडीन पाया जाता है। |
4. यह मुख्य रूप से जीवों में अनुवांशिक पदार्थ की तरह कार्य करता है। | कुछ विषाणुओं को छोड़कर यह अनुवांशिक पदार्थ के रूप में कार्य नहीं करता है। |
5. यह समान्यता डबल स्ट्रैण्डेड होता है। | यह सिंगल स्ट्रैण्डेड होता है। |
6. असामान्य प्रकार के क्षार नहीं पाए जाते हैं। | कई प्रकार के असामान्य क्षार पाए जाते हैं। |
7. डीएनए में स्व-व्दिगुणन की क्षमता पाई जाती है। | 7. RNA में स्व-व्दिगुणन की क्षमता नहीं पाई जाती है। |
8.DNA बनने के समय RNA प्राइमर की आवश्यकता होती है। | RNA बनने के समय किसी प्राइमर की आवश्यकता नहीं होती है। |
9. डीएनए लंबे समय तक क्रियाशील रहता है | आर एन ए कम समय तक क्रियाशील रहता है |
10. यह समस्त जैविक गतिविधियों पर नियंत्रण रखता है | यह डीएनए के नियंत्रण में कार्य करता है |
11. डीएनए में प्यूरीन तथा पिरिमिडीन की संख्या हमेशा बराबर होती है। | आर एन ए में प्यूरीन तथा पिरिमिडीन की संख्या के बीच कोई निश्चित अनुपात नहीं पाया जाता है। |
12.यह DNAase नामक एंजाइम द्वारा जल अपघटन होता है। | यह RNAase द्वारा जल अपघटन होता है। |
13. यह क्रोमोसोम तथा क्रोमैटिंग जालिका का निर्माण करता है | यह क्रोमोसोम तथा क्रोमैटिंग जालिका के निर्माण में भाग नहीं लेता है। |
14. एक जीवित कोशिका में डीएनए की मात्रा हमेशा निश्चित होती है | कोशिका में आर एन ए की मात्रा निश्चित नहीं होती है कोशिका की सक्रियता के अनुसार यह घटती बढ़ती है |
15.DNA की भाषा का अनुलेखन mRNA के रूप में होता है। | mRNAकी भाषा का अनुवादन प्रोटीन अथवा पॉलिपेप्टाइड के रूप में होता है। |
16. दो स्ट्रैण्डेड के क्षारकों के बीच हाइड्रोजन बंध पाए जाते हैं। | हाइड्रोजन बंध क्षारकों के बीच अनुपस्थित होते हैं। |
17.DNA दो प्रकार का होता है, केंद्रीय एवं अकेंद्रकीय। | RNA कई प्रकार का होता है जैसे–mRNA,tRNA, rRNA,Primer RNA आदि। |
18. केंद्रक तथा कुछ कोशिकांगों में पाया जाता है। | यह मुख्य रूप से साइटोप्लाज्म तथा अल्प मात्रा में केंद्रक में पाया जाता है। |
19. एक डीएनए अणु में लाखों न्यूक्लियोटाइड्स पाए जाते हैं। | आर एन ए में न्यूक्लियोटाइड्स की संख्या 70 से लेकर 1200 तक होती है। |