स्वपरागण और परपरागण में अंतर || Swaparagan Aur Perparaagan Mein antar |
प्रश्न :-परागण किसे कहते हैं परागण के प्रकारों का विस्तार से वर्णन कीजिए।
उत्तर:- परागण की परिभाषा:- " पुंकेसर के परागकोष से परागकणों का उसी पुष्प या दूसरे पौधे के किसी पुष्प के वर्तिकाग्र पर जाना परागण(Pollination) कहलाता है।"
परागण के प्रकार :- परागण के प्रकार निम्नलिखित हैं-
(1) स्वपरागण(Self pollination)
(2) पर- परागण(Cross pollination)
प्रश्न :- स्वपरागण किसे कहते हैं स्वपरागण के प्रकार ,लाभ और हानियाँ लिखिए।
उत्तर:-
स्वपरागण की परिभाषा :- "जब एक ही पुष्प के परागकण उसी पुष्प के पौधे या दूसरे पुष्प के वर्तिकाग्र पर स्थानांतरित होते हैं तो उसे स्वपरागण(Self pollination) कहते हैं।" स्वपरागण के होने के लिए यह अनिवार्य है कि पौधा व्दिलिंगी हो अर्थात एक ही पौधे पर दोनों लिंगों के प्रजननांग बनते हों।
स्वपरागण के प्रकार(Types of Self pollination) :- स्वपरागण के प्रकार निम्नलिखित हैं-
(1) ऑटोगेमी(Autogamy):- जब किसी पुष्प के पुंकेसर के परागकोष से परागकण उसी के वर्तिकाग्र को परागित करते हैं तब उसे ऑटोगेमी कहते हैं।
उदाहरण:- गेहूँ, मटर, धान आदि।
(2)जीटोनोगेमी(Geitonogamy):- जब किसी पुष्प के पुंकेसर के परागकोष से परागकण उसी पौधे पर लगे किसी अन्य पुष्प की वर्तिका को परागित करते हैं तो इसे जीटोनोगेमी कहते हैं।
स्वपरागण लाभ(Advantages of self-pollination):- स्वपरागण के लाभ निम्नलिखित हैं-
(1) परागकणों की अधिक मात्रा में आवश्यकता नहीं
होती है।
(2) स्व-परागण की क्रिया सहज व सुलभ होती है।
(3) स्वपरागण से बने बीज शुध्द नस्ल वाले होते हैं।
(4) पुष्पों को रंग ,सुगंध तथा मकरंद स्त्राव करने की आवश्यकता नहीं पड़ती है।
(5) जिन पुष्पों में पर-परागण नहीं होता है वहाँ पर स्वपरागण द्वारा निषेचन होता है।
स्वपरागण की हानियाँ(Disadvantages of self -pollination):- स्वपरागण की हानियाँ निम्नलिखित हैं-
(1)स्व-परागित पुष्पों में बीज संख्या में कम , हल्के व छोटे होते हैं।
(2) स्वपरागण के बाद उत्पन्न पौधों में अच्छे स्वस्थ
पौधों के गुणों का सम्मिश्रण नहीं हो पाता है
(3) स्वपरागण से उत्पन्न पौधे नए गुण उत्पन्न नहीं करते हैं
(4) इनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है
(5) इस परागण से उत्पन्न पौधों में केवल एक ही पौधे के गुण होते हैं।
प्रश्न :- पर- परागण किसे कहते हैं पर- परागण के लाभ और हानियाँ लिखिए।
उत्तर :- पर- परागण की परिभाषा:- जब परागकण किसी दूसरे पौधे पर स्थित पुष्प के वर्तिकाग्र पर स्थानांतरित हो( चाहे वह उसी प्रजाति या अन्य प्रजाति का हो) तो इस परागण को पर- परागण अथवा पर निषेचन(Allogamy) कहते हैं।
पर परागण के लाभ:- पर- परागण के लाभ निम्नलिखित हैं-
(1) पर परागण से नयी जातियों का प्रादुर्भाव होता है।
(2) पर परागण से उत्पन्न बीजों से बने पौधे सुंदर ,मजबूत व स्वस्थ होते हैं।
(3) बीज संख्या में अधिक बनते हैं।
(4) बालियाँ व फल अधिक बनते हैं।
(5) विकास एवं अनुकूलन की संभावना बढ़ती है।
(6) इन की रोग प्रतिरोधक क्षमता अधिक होती है।
पर- परागण की हानियाँ :- पर परागण की हानियाँ निम्नलिखित हैं-
(1) पर परागण के लिए पादपों को माध्यमों, जैसे- वायु, जल तथा पौधों आदि पर निर्भर रहना पड़ता है अतः यह परागण निश्चित नहीं होता है।
(2) इसके लिए अधिक परागकणों की आवश्यकता पड़ती है
(3) इस परागण से पौधों की शुद्धता पूर्णता समाप्त हो जाती है
(4) पुष्पों को आकर्षक बनाने के लिए, जिससे जंतु इन पर आकर्षित होकर आयें और परागण में मदद करें, पौधों को अनेक उपाय करने पड़ते देते हैं।
प्रश्न :- स्वपरागण और पर परागण में अंतर लिखिए।
उत्तर :- स्वपरागण और पर परागण में अंतर निम्नलिखित है-
Difference between Self pollination and Cross pollination