भाषा और विभाषा में अंतर/bhasha aur vibhasha mein antar
नमस्कार दोस्तों आज की इस पोस्ट में हम जानेंगे भाषा किसे कहते हैं। या भाषा क्या होती है। भाषा से आप क्या समझते हैं। भाषा का क्या अर्थ है। विभाषा किसे कहते हैं। विभाषा की विशेषताएं लिखिए। भाषा और विभाषा में अंतर लिखिए क्योंकि यह परीक्षा की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण प्रश्न है इसलिए आप इस पोस्ट को पूरा जरूर पढ़ें धन्यवाद।
भाषा किसे कहते हैं?
उत्तर:– विचारों के आदान-प्रदान के माध्यम को भाषा कहते हैं। भाषा ध्वनि संकेतों का समूह है। भाषा के बोली, विभाषा ,उपभाषा), मातृभाषा, राष्ट्रभाषा, राजभाषा आदि रूप होते हैं।
विभाषा किसे कहते हैं?
उत्तर:– बोली उन्नति करके विभाषा का रूप ग्रहण कर लेती है विभाषा को उपभाषा भी कहा जाता है इसका क्षेत्र बोली से अधिक व्यापक होता है परंतु भाषा से कम व्यापक होता है एक प्रदेश या प्रदेश के बड़े हिस्से में सामाजिक व्यवहार या साहित्य में प्रयोग की जाने वाली भाषा विभाषा या उफभाषा होती है। राजस्थानी, पश्चिमी हिंदी, पूर्वी हिंदी, बिहारी, गढ़वाली आदि विभाषाएँ हैं।
विभाषा की विशेषताएँ:– विभाषा की विशेषताएं निम्नलिखित हैं–
(1).विभाषा बोली का अर्ध विकसित रूप होता है।
(2).विभाषा केवल साहित्य तथा बोल चाल तक ही सीमित होती है।
(3).भाषा में साहित्य तो रहता है परंतु उसे महत्ता प्राप्त नहीं हो पाती है।
(4).विभाषा का क्षेत्र सीमित होता है।
• उदाहरण - ब्रज और अवधि
(5).भाषा में साहित्य तो रहता है परंतु उसे महत्ता प्राप्त नहीं हो पाती है।
भाषा और विभाषा में अंतर स्पष्ट कीजिए?
भाषा और विभाषा में अंतर/bhasha aur vibhasha mein antar