राष्ट्रभाषा और राजभाषा में अंतर/Difference between national language and official language.
नमस्कार दोस्तों आज की इस पोस्ट में हम जानेंगे राष्ट्रभाषा किसे कहते हैं। राष्ट्रभाषा का क्या अर्थ है। राष्ट्र भाषा की परिभाषा लिखिए। राष्ट्रभाषा की विशेषताएं बताइए। राज भाषा किसे कहते हैं। राज भाषा का क्या अर्थ है। राज्य भाषा की परिभाषा लिखिए। राज भाषा की विशेषताएं बताइए। क्योंकि यह परीक्षा की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण प्रश्न है इसलिए आप इस पोस्ट को जरूर पढ़ें धन्यवाद।
राष्ट्रभाषा किसे कहते हैं?
उत्तर:– समस्त राष्ट्र की माननीय भाषा राष्ट्रभाषा कहलाती है। राष्ट्रभाषा का विस्तृत स्वरूप हो जो संपूर्ण राष्ट्र में व्यवहार में लाया जाता है राष्ट्र की सांस्कृतिक, सामाजिक, राजनैतिक आदि आकांक्षाओं को व्यक्त करने की क्षमता राष्ट्रभाषा में होती है। राष्ट्रभाषा का शब्द भंडार विशाल होता है जिस भाषा में इतनी क्षमता होती है वह राष्ट्र के विभिन्न भागों में रहने वाले लोगों के बीच संपर्क का माध्यम बन सके तथा राष्ट्र में प्रयोग होने वाली उप भाषाओं तथा गोलियों की सहायक बन सके वही भाषा राष्ट्रभाषा बनती है।
राष्ट्रभाषा की विशेषताएँ– राष्ट्रभाषा की विशेषताएं निम्नलिखित हैं–
(1). यह भाषा समस्त राष्ट्र द्वारा मान्य होती है।
(2) इस भाषा में राष्ट्र की आकांक्षाओं को व्यक्त करने की क्षमता होती है।
(3). राष्ट्र के विभिन्न भागों के निवासियों में संपर्क का सूत्र बन सकती है।
(4). राष्ट्र की उपभाषा और बोलियों की प्रगति में सहायक हो।
(5). इस भाषा का शब्द भंडार विशाल हो।
इसके अतिरिक्त सरलता, संप्रेषण की क्षमता आदि भाषागत विशेषताएं राष्ट्रभाषा में होनी चाहिए।
राजभाषा किसे कहते हैं?
उत्तर:– राजकीय कामकाज में प्रयोग की जाने वाली भाषा राजभाषा कहलाती है। राजभाषा राज्य के प्रशासनिक कार्यों में अपनाई जाती है। प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राजभाषा का ज्ञान होना आवश्यक होता है। राज्य भाषा की मान्यता मिलने से उस भाषा का महत्व बढ़ जाता है। भारतीय संविधान के अनुसार हिंदी भारत की राजभाषा है। किंतु जब तक सभी राज्यों को हिंदी का पूरा ज्ञान न हो तब तक प्रदेश की भाषा के साथ-साथ हिंदी का अनुवाद स्वीकार है। प्रदेश सरकारें अपने प्रदेश की राज्य भाषा का निर्णय स्वयं लेती है मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, बिहार, हरियाणा आदि की राज्य भाषा हिंदी है।
राजभाषा की विशेषताएँ:–
(1).यह सरकारी कामकाज की भाषा होती है ।
(2).क्षेत्रीय भाषा ही राजभाषा होती है ।
(3) शिक्षा का माध्यम, रेडियो और दूरदर्शन में राजभाषा का प्रयोग होता है ।
(4). राज्य के प्रशासन में राजभाषा का ही प्रयोग किया जाता है।
(5). राजभाषा जाने वालों की संख्या सर्वाधिक होती हैं।
राष्ट्रभाषा और राजभाषा में अंतर लिखिए?
राष्ट्रभाषा और राजभाषा में अंतर/rasthrabhasha aur rajbhasha mein antar