इंटरफेरॉन(interferons)क्या है इसके प्रकार, महत्व व उपयोग लिखिए/ Interferons kya hota hai
प्रश्न :- इंटरफेरॉन क्या है इसके प्रकार, महत्व व उपयोग लिखिए।
उत्तर– इंटरफेरॉन:– इंटरफेरॉन एक ऐसी प्रोटीन है जो विषाणुओं के संक्रमण के कारण उत्पन्न उद्दीपनों के प्रभाव से जंतु कोशिकाओं में बनती है और विषाणु के संक्रमण तथा उनके गुणन को रोकती है।
इंटरफेरॉन के प्रकार– इंटरफेरॉन के प्रकार निम्नलिखित हैं-
(1).ल्यूकोसाइट या अल्फा इंटरफैरॉन:– यह WBC द्वारा संश्लेषित किए जाते हैं।
(2).फाइब्रोब्लास्ट या बीटा इंटरफैरॉन:– यह संवर्धन माध्यम में RNA की प्रेरणा से संश्लेषित होते हैं।
(3) इम्यून या गामा इंटरफैरॉन:– एन्टीजन द्वारा उत्प्रेरित लिंफोसाइट द्वारा संश्लेषित किए जाते हैं।
इंटरफैरॉन का महत्व या लाभ:– इंटरफैरॉन का महत्व निम्नलिखित है–
(1). कैंसर युक्त कोशिकाओं के गुणन को रोकते हैं।
(2).Breast कैंसर के उपचार में म्यूकोसाइटिस इंटरफेरॉन का उपयोग किया जाता है
(3). गाटरमेन के अनुसार रीनल कार्सिनोमा का उपचार गामा इंटरफेरॉन के द्वारा संभव है।
(4). यह प्रत्यक्ष रूप से प्रतिरक्षी तंत्र को प्रभावित करते हैं।
इंटरफैरॉन के लाभ:– इंटरफेरॉन के लाभ निम्नलिखित हैं–
(1). कैंसर युक्त कोशिकाओं के गुणन को रोकते हैं।
(2).Breast कैंसर के उपचार में म्यूकोसाइटिस इंटरफेरॉन का उपयोग किया जाता है
(3). गाटरमेन के अनुसार रीनल कार्सिनोमा का उपचार गामा इंटरफेरॉन के द्वारा संभव है।
(4). यह प्रत्यक्ष रूप से प्रतिरक्षी तंत्र को प्रभावित करते हैं।
इंटरफेरॉन का उपयोग:– यह एक विषाणुरोधी प्रोटीन है अतः इसका उपयोग विभिन्न प्रकार के वायरस रोगों में किया जाता है। सामान्य रोग जैसे– सर्दी, जुकाम आदि में इनका उपयोग होता है।
प्रश्न :- B- कोशिकाओं और T- कोशिकाओं में अंतर लिखिए।
उत्तर:- B-कोशिकाओं और T- कोशिकाओं में अंतर निम्नलिखित है-
T- कोशिका और B- कोशिका में अंतर/B-Cell aur T-Cell mein antar
एलर्जी क्या है?
उत्तर– एलर्जी:– जब हमारे शरीर में ऐसा पदार्थ प्रवेश करता है जिसके प्रति उच्च प्रतिरोधक क्षमता का विकास हो गया है, तब अचानक तीव्रता से हमारे शरीर में प्रतिरोधात्मा क्रियाएँ होने लगती हैं, जो पूरे शरीर में शोथ, जलन, खुजली या दाने के रूप में दिखाई देती हैं, इन्हीं सभी क्रियाओं को एक साथ एलर्जी कहते हैं।
प्रश्न :- औषधि व्यसन क्या है?
उत्तर– औषधी व्यसन:– शारीरिक तथा मानसिक रूप से नशीली दवाओं एवं नशीले पदार्थों पर निर्भरता व्यसन चलाती है।