अभिक्रिया की आण्विकता और अभिक्रिया की कोटि में 6 अन्तर/abhikriya kee aanvikata aur abhikriya kee koti mein 6 antar
अभिक्रिया की आण्विकता से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:– किसी रासायनिक अभिक्रिया में भाग लेने वाले अभिकारक अणुओं की संख्या अण्विकता कहलाती हैं।
अथवा
किसी अभिक्रिया में भाग लेने वाले कुल अणुओं की संख्या है। उस अभिक्रिया की आणविकता कहलाती है।
अभिक्रिया की कोटि से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:–किसी रासायनिक अभिक्रिया में अभिक्रिया के वेग को निर्धारित करने वाले अणुओं की संख्या अभिक्रिया की कोटि कहलाती है।
अथवा
किसी अभिक्रिया में भाग लेने वाले उन अणुओं की संख्या है। जिनका सांद्रण परिवर्तित होता है।
अभिक्रिया की आण्विकता और अभिक्रिया की कोटि में अंतर लिखिए।
उत्तर:– अभिक्रिया की आण्विकता और अभिक्रिया की कोटि में अंतर निम्नलिखित है–
अभिक्रिया की आण्विकता और अभिक्रिया की कोटि में 6 अंतर
| आण्विकता/अणुसंख्यता | कोटि |
1 | रासायनिक अभिक्रिया में भाग लेने वाले अभिकारक अणुओं की संख्या अण्विकता कहलाती हैं। | किसी रासायनिक अभिक्रिया में अभिक्रिया के वेग को निर्धारित करने वाले अणुओं की संख्या अभिक्रिया की कोटि कहलाती है । |
2 | आण्विकता का निर्धारण अभिक्रिया को देखकर किया जाता है। | कोटि का निर्धारण प्रायोगिक विधियों द्वारा किया जाता है। |
3 | आण्विकता एक सैद्धांतिक राशि है। | कोटि एक प्रायोगिक राशि है। |
4 | आण्विकता का मान कभी शून्य नहीं हो सकता है। | कोटि का मान शून्य हो सकता है। |
5 | इसकी कोई इकाई नहीं होती है | इसकी इकाई होती है। |
6 | यह ऋणात्मक नहीं हो सकती है। | यह ऊष्माक्षेपी अभिक्रियाओं के लिए इसका मान ऋणात्मक हो सकता है। |
अथवा
अभिक्रिया की आणविकता और कोटि में अंतर लिखिए
| अणुसंख्यता/आण्विकता | कोटि |
1 | यह अभिक्रिया में भाग लेने वाले कुल अणुओं की संख्या है। | अभिक्रिया में भाग लेने वाले उन अणुओं की संख्या है जिनका सांद्रण परिवर्तित होता है। |
2 | यह केवल सैद्धांतिक पद है। | ऐसी प्रयोग द्वारा ज्ञात कर सकते हैं। |
3 | यह हमेशा पूर्णांक होता है। | यह प्रभाज भी हो सकता है। |
4 | इसका मान शून्य नहीं होता है। | इसका मान शून्य हो सकता है। |
5 | इससे अभिक्रिया की क्रिया विधि के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिलती है। | इससे अभिक्रिया की क्रिया विधि के संबंध में जानकारी मिलती है। |